टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में भ्रमण कर गुंडा निगरानी बदमाशों की की जाँच
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडली के निर्देशन में अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। पुलिस ने 24 गुंडा 19 निगरानी बदमाशों पूर्व में चोरी के अपराधों में पकड़े गए चोरों को चेक कर कार्रवाई की।