टीकमगढ़: देहात थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई छेड़छाड़ व बचाने आए पति को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा, घायल का उपचार जारी
यह मामला टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके का है जहां पर शनिवार को एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके में सब्जी लेने के लिए गई हुई थी, इसी दौरान पिंशु और उसके अन्य साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला को बचाने पति पहुंचा तो पति के साथ भी मारपीट कर दी गई।