#बीजेपी_नेताओं_पर_लगे_आरोप!
भरतपुर। रूपवास में स्वीकृत उपजिला अस्पताल को ग्राम पंचायत चैंकोरा शिफ्ट किए जाने के फैसले को लेकर विवाद गहरा गया है। संघर्ष समिति से जुड़े प्रमोद शर्मा ने बीजेपी नेताओं पर अपने निजी स्वार्थ के लिए अस्पताल की लोकेशन बदलने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रमोद शर्मा का कहना है कि बीजेपी नेताओं ने चैंकोरा क्षेत्र में पहले से ही जमीनें खरीद रखी हैं, और अपनी जमीनों की कीमतें बढ़ाने तथा फायदा उठाने के लिए ही उपजिला अस्पताल को रूपवास की जगह चैंकोरा ले जाया जा रहा है। रूपवास के नाम से मंजूर हुए अस्पताल को दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों और संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अस्पताल को रूपवास में ही स्थापित किया जाए।