प्रेस विज्ञप्ति
हिम दृष्टि न्यूज़ | चम्बा | 8 जून 2026
हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ, जिला चम्बा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त चम्बा से मुलाकात कर जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि शिक्षकों को जनगणना में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ-साथ विद्यालयों का नियमित शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है, जिससे शिक्षकों पर अतिरिक्त मानसिक एवं शारीरिक दबाव बढ़ रहा है।
संघ ने मांग की कि जनगणना कार्य केवल निर्धारित कार्य अवधि के दौरान ही कराया जाए तथा कार्यालय समय के बाद अतिरिक्त कार्य लेने की व्यवस्था समाप्त की जाए। साथ ही अतिरिक्त कार्य के लिए उचित विश्राम, मानदेय तथा दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि शिक्षण कार्य और बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को ध्यान में रखते हुए जनगणना कार्य का संतुलित संचालन किया जाना चाहिए।
उपायुक्त चम्बा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि शिक्षकों की समस्याओं एवं मांगों पर उचित विचार किया जाएगा।
संघ ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों को राहत प्रदान करेगा।
— हिम दृष्टि न्यूज़
8 जून 2026, चम्बा #DC #chamba #himachalpradesh #govt #post #highlight
Chamba, Chamba | Jun 8, 2026