भीलवाड़ा: दिन में रेकी और रात में चोरी, भीमगंज पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह का किया खुलासा, मां-बेटे सहित 3 गिरफ्तार
भीलवाड़ा शहर में लगातार हो रही नकबजनी की वारदातों का भीमगंज थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहसिन उर्फ टिन्चा, मोहम्मद साहिल उर्फ टुटीया और सलमा बानो शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने भीमगंज और मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में दो-दो सहित कुल चार चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।