**पूर्णिया में फिटनेस का संदेश, 200 छात्राओं ने लगाई दौड़**
पूर्णिया में लोगों को स्वस्थ और फिट रहने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में करीब 200 स्कूली छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और लोगों को नियमित व्यायाम तथा शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों और युवाओं में फिटनेस के प्रति रुचि बढ़ाना है। हर साल 2 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान देशभर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं
Bihar, India | Oct 30, 2026