तरारी: तरारी में बड़ा प्रशासनिक फैसला: शिक्षक आलोक का निलंबन खत्म, 15 दिन में जांच रिपोर्ट का अल्टीमेटम
Tarari, Bhojpur | Feb 18, 2026 तरारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खरौना के निलंबित शिक्षक आलोक कुमार सिंह को आखिरकार राहत मिल गई है। शिक्षक नियोजन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए फैसले के बाद उन्हें निलंबन से मुक्त कर दिया गया। प्रखंड प्रमुख डेजी कुमारी की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में प्रशासन ने साफ संकेत दिया कि मामले को अब लंबित नहीं रखा जाएगा।