टाटीझरिया: टाटीझरिया, झरपो, कोल्हू में देवी के बोधन व विल्लवाभिमंत्रण के साथ पूजा पंडालों के पट खुले
टाटीझरिया, झरपो, कोल्हू में देवी के बोधन व विल्लवाभिमंत्रण के साथ खुले पूजा पंडालों के पट। क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की धूम और दुर्गा पूजा का उत्साह अपने चरम पर है। टाटीझरिया, झरपो और कोल्हू में देवी के बोधन और विल्लवाभिमंत्रण पूजन के साथ ही माता के पट शनिवार को भव्य रूप से खोल दिए गए, जिसके बाद पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं।