जनगणना 2027 के अंतर्गत मध्य प्रदेश में दिनांक 01 से 30 मई 2026 की अवधि में संचालित मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य का भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय से आए अधिकारियों द्वारा विभिन्न जिलों में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विदिशा जिले में श्री बाबुल रॉय, उप महारजिस्ट्रार, इंदौर में श्रीमती उर्मिशा नंदी, संयुक्त निदेशक, भोपाल में श्रीमती वरिंदर कौर, वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी, रायसेन में श्रीमती विधि गोविल, अनुसंधान अधिकारी, गुना में श्री डाल सिंगार वर्मा, सहायक निदेशक तथा श्योपुर में श्री शशि प्रकाश, सहायक निदेशक द्वारा जिलों में फील्ड स्तर पर संचालित जनगणना कार्यों का अवलोकन कर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से चर्चा की तथा कार्य की प्रगति एवं डिजिटल डेटा संकलन प्रक्रिया की समीक्षा की।
अधिकारियों ने जनगणना कार्य की गुणवत्ता, आंकड़ों की शुद्धता एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना को प्रभावी एवं सफल बनाने में आमजन का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 का कार्य डिजिटल माध्यम से सुव्यवस्थित एवं सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। @censusindia2027 @pibbhopal @jansamparkmp @hmoindia #dcomp #dcpmadhyapradesh #censusindia2027 #Census2027
3k views | Madhya Pradesh, India | Jul 29, 2026