पटना ग्रामीण: ललन सिंह के खिलाफ शिव भवानी सेना ने बीजेपी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया, हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की मांग
सावन के पवित्र महीने में मीट पार्टी आयोजित करने को लेकर केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह विवादों में घिर गए हैं। रविवार सुबह 11 बजे हिंदू शिव भावनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह उर्फ रुद्र ने पोस्टर लगाकर सावन महीने में ललन सिंह के मटन पार्टी पर भगवान शिव और सनातन धर्म का अपमान बताते हुए ललन सिंह को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की मांग की है।