हाथरस: बुर्ज वाला कुआं के पास मोबाइल दुकान मालिक से हुई चेन स्नेचिंग के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट स्थित बुर्ज वाला कुआं के पास मोबाइल दुकान मालिक से चेन स्नेचिंग कर 1 अभियुक्त फरार हो गया था। घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमों का गठन किया गया था। पुलिस और SOG टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए चेन स्नैचिंग करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, कब्जे से छीनी गई गई पीली धातु की चेन का टुकड़ा बरामद हुआ है।