हाथरस: हाथरस शहर में रही राधा अष्टमी की धूम, मंदिरों को जगमग लाइट से सजाया गया
सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर में राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है! रुई की मंडी कन्हैया जी मंदिर, गोरी बाजार स्थित दाऊजी मंदिर ,एवं गंगा महारानी मंदिर, किला स्थित दाऊजी मंदिर आदि मंदिरों में पूजा अर्चना की गई है, भक्तों ने आस्था के संगम में डुबकी लगाते हुए जय घोष किया! इसी क्रम में मंदिरों को जगमग लाइट से सजाया गया मंदिरों में महा आरती हुई