बौंसी: डीएम के निर्देश पर रेफरल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 11 लोगों ने किया रक्तदान
Bausi, Banka | Dec 17, 2024 डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर मंगलवार करीब 12 बजे रेफरल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शाम 4:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 11 रक्त वीरों ने रक्तदान किया। मुख्य रूप से डॉक्टर मनीष कुमार, अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार, सरवन कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य ने रक्तदान किया। मौके पर मौजूद लोगों को रक्तदान करने के फायदे बताए गए।