बौंसी: मध्य विद्यालय जबड़ा में तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन, कटोरिया विधायक रहीं मौजूद
Bausi, Banka | Dec 17, 2024 प्रखंड के मध्य विद्यालय जबड़ा में मंगलवार को करीब 1:00 बजे तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कटोरिया विधायक निक्की हेंब्रम भी शामिल हुई। मध्यान भोजन योजना बांका के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल आने वाले बच्चे और अध्यापक, अध्यापिका के उत्साहवर्धन हेतु विधायक शामिल हुई। विधायक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।