बौंसी: एलएनडी हाई स्कूल में प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार, बीईओ से की शिकायत
Bausi, Banka | Dec 16, 2024 बौसी के एलएनडी हाई स्कूल में छात्राओं के साथ ड्रेस कोड को लेकर अभद्र व्यवहार करने पर छात्राओं ने बीईओ कार्यालय में सोमवार करीब 12:00 बजे प्रिंसिपल के विरुद्ध बीईओ अमोद कुमार से शिकायत की। प्रिंसिपल पवन कुमार त्रिभुवन द्वारा छात्रों को जूते, जैकेट नहीं पहन कर आने पर फटकार लगाई और अभद्र व्यवहार किया। बीईओ ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।