Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
satya.h.t.media
No video available
23
1
बेतिया: बेतिया में कंप्यूटर शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक के नाम खोला मोर्चा। शिक्षको ने पीएम के नाम का ज्ञापन सांसद को दी।
Bettiah, West Champaran
| Mar 6, 2024
निदेशक ने 31मार्च तक कंप्यूटर शिक्षकों की सेवा समाप्ति का अधिसूचना जारी की है।जिसका कंप्यूटर शिक्षक बिरोध कर रहे है।शिक्षकों का कहना है कि वे इसके खिलाफ़ आंदोलन करेंगे।
MORE NEWS
गरीबों के हक के लिए माले का दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू, प्रखंड मुख्यालय पर धरना आवास, रोजगार, राशन, पेंशन और न्यूनतम मजदूरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दो दिवसीय भूख हड़ताल सह धरना शुरू किया। प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आयोजित धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
Bettiah, West Champaran | Aug 13, 2026
मैनाटांड-सिकटा में भाकपा की पदयात्रा: ‘बदलाव जरूरी है’ के संदेश के साथ किसानों-मजदूरों के हक की बुलंद हुई आवाज राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पदयात्रा के आठवें दिन पश्चिम चम्पारण जिले के मैनाटांड और सिकटा प्रखंड में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर आम जनता के बीच बदलाव जरूरी है का संदेश दिया। मैनाटांड प्रखंड के झझरी, पीडारी, इनरवा एवं मैनाटांड में पदयात्रा निकाली गई, जबकि सिकटा प्रखंड के बलथर और बैशखवा में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर जनता को अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। पदयात्रा के दौरान किसानों की कर्जमाफी, फसलों का लाभकारी मूल्य, चार लेबर कोड वापस लेने, पेपर लीक पर रोक लगाने, गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक, खाद की कालाबाजारी बंद करने तथा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध और महंगाई पर प्रभावी रोक लगाने की मांग जोरदार तरीके से उठाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला नेता राधामोहन यादव, राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी, खेत मजदूरों के जिला सचिव सुबोध मुखिया, किसान नेता चन्द्रिका प्रसाद, लछुमन राम, श्रीकिसुन पासवान, गोदावरी देवी और जोड़ पासवान ने किया। किसान नेता राधामोहन यादव ने कहा कि भाकपा किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने, सभी तरह के कर्ज माफ कराने और जरूरतमंद किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन छीनकर सैटेलाइट सिटी के नाम पर रियल एस्टेट को देने की साजिश बंद होनी चाहिए। खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाकर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की भी उन्होंने मांग की। उन्होंने आम जनता से अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की। राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा किसानों और मजदूरों के सवालों को लेकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि देश गंभीर आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे समय में भाकपा पदयात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक कर रही है और देश को बर्बादी की ओर जाने से बचाने के लिए लोगों को एकजुट होने का संदेश दे रही है। खेत मजदूर नेता सुबोध मुखिया ने कहा कि चार लेबर कोड लागू कर मजदूरों के जनतांत्रिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। स्थायी रोजगार देने के बजाय मजदूरों को ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था में धकेला जा रहा है, जिससे शोषण की नई व्यवस्था कायम हो रही है। उन्होंने कहा कि भाकपा चारों लेबर कोड को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेगी। किसान नेता चन्द्रिका प्रसाद ने कहा कि वर्षों से बसे गरीबों को उजाड़कर उन्हें बेघर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाकपा कथित बुलडोजर राज के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रही है और पदयात्रा के माध्यम से गरीबों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित और जागरूक कर रही है। भाकपा नेताओं ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य केवल मांगों को उठाना नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं और आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर संघर्ष के लिए एकजुट करना है। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने बदलाव जरूरी है के संदेश के साथ जनसमर्थन जुटाया।
Bettiah, West Champaran | Aug 13, 2026
चनपटिया में 500 युवाओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प, वृंदावन आश्रम से निकली रैली बेतिया। माय भारत, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में गुरुवार को चनपटिया स्थित ऐतिहासिक वृंदावन आश्रम से स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में 500 से अधिक युवाओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रैली में प्रजापति हाई स्कूल, वृंदावन बालक स्कूल और वृंदावन बुनियादी कन्या स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल के नेतृत्व में युवाओं ने स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। ऐतिहासिक वृंदावन आश्रम चंपारण की गांधीवादी विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां गांधी सेवा संघ का अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें महात्मा गांधी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भाग लिया था। इसी ऐतिहासिक भूमि से स्वच्छता का संदेश देना गांधीवादी जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाने वाला कदम माना गया।
Bettiah, West Champaran | Aug 13, 2026
Bihar news : बेतिया के गौनाहा में महिला का संदिग्ध हालत में शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप गौनाहा। गौनाहा थाना क्षेत्र के पकड़ी कला और शेरपुर गांव के बीच सरेह में गुरुवार को एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान पकड़ी कला गांव निवासी जमदार मांझी की पत्नी रजनी देवी के रूप में हुई है। शव मिलने की जानकारी पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने महिला की मौत पर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और गौनाहा थाना की एसआई मधु कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि अभी मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। --- ऐसी स्थानीय और ताजा खबरों के लिए हमारे पेज को Follow करें और खबर को अधिक से अधिक लोगों तक Share करें। #Bettiah #Gaunaha #WestChamparan #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #PoliceInvestigation #FSL #BiharNews
Bettiah, West Champaran | Aug 13, 2026
मियांपुर दुबौलिया भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र बेतिया। स्वतंत्रता दिवस-2026 एवं ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत गुरुवार को सुबह करीब सात बजे बैरिया प्रखंड की मियांपुर दुबौलिया पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के नेतृत्व में पंचायत सरकार भवन मियांपुर से उच्च विद्यालय बथना तक निकली यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
Bettiah, West Champaran | Aug 13, 2026
1
बेतिया: बेतिया में कंप्यूटर शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक के नाम खोला मोर्चा। शिक्षको ने पीएम के नाम का ज्ञापन सांसद को दी। - Bettiah News