सहजनवा: मलाव चंदाघाट के पास राप्ती नदी में युवक की डूबकर हुई मौत के मामले में सपा जिलाध्यक्ष ने परिजनों के साथ SSP से की शिकायत
गोरखपुर के बेलीपार इलाके में युवक की पिटाई के बाद राप्ती नदी में कूदने से हुई मौत का मामला अब सियासी तूल पकड़ चुका है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम पीड़ित परिवार के साथ SSP के पास पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि नामजद तहरीर देने के बावजूद पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।