सहजनवा: गीडा इलाके के पिपरौली बाजार के धरमौली टोले में करंट लगने के बाद खौलते पानी के बर्तन पर गिरने से बच्ची झुलसी
गीडा थाना के कस्बा पिपरौली बाजार के धरमौली टोले के सोनू गौंड कि 11 वर्षीय लड़की पारुल रविवार को दिन में पंखे के तार को प्लक में लगा रह थी कि अचानक करंट लगने से बगल में ही खाना बना रही मां पार्वती के खौलते पानी के बर्तन पर गिरी जिससे उसका आधा शरीर झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे पिपरौली सीएचसी ले जाकर मरहम पट्टी करवाए।