सहजनवा: सहजनवा के भीटी रावत में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत, महिला का भाई गंभीर रूप से घायल
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार की सुबह सहजनवा के भीटी रावत में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों भाई-बहन खलीलाबाद से गोरखपुर लौट रहे थे। दूसरे बाइक से लौट रहे परिवार के अन्य लोग सुरक्षित हैं।