सहजनवा: पटखौली चौराहे पर बिजली के करंट लगने से किशोर की मौत, परिजनों ने लाइन काटने का दावा करने वाले लाइनमैन पर लगाया आरोप
सहजनवा थाना क्षेत्र के पटखौली चौराहे पर मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोर आयान की बिजली के करंट से मौत हो गई। मृतक के पिता मोहम्मद शरीफ़ ने लाइनमैन विजय पर लापरवाही का आरोप लगाया है।परिजनों के अनुसार, विद्युत विभाग की टीम ने बताया था कि लाइन काट दी गई है। लेकिन जब किशोर आयान बिजली के खंभे के पास गया, तब वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।