सहजनवा: मिलेनियम सिटी करीमनगर के एक मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया पर्दाफाश, सीओ गीडा को सौंपी गई जांच
चिलुआताल थाना क्षेत्र के मिलेनियम सिटी, करीमनगर के एक मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रविवार की रात सीओ कैम्पियरगंज विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके से तीन महिलाएं और दो पुरुष पकड़े गए, जिनमें से एक लड़की नाबालिग पाई गई है। यह मकान बदन सिंह नाम के व्यक्ति का है, जिसने किराये पर दिया था।