पुरैनी: पुरैनी थाना पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुरैनी के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राघव शरण ने बताया कि पुलिस टीम ने मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी संदीप कुमार के दिशा निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जिसमें दुर्गापुर वार्ड नंबर 5 से एक शराब तस्कर को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।