पुरैनी: पुरैनी प्रखंड के कुरसंडी पंचायत में बाबा दीना भद्री मेले का शुभारंभ, विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के कुरसंडी पंचायत अंतर्गत भोला बाबू बासा में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी बाबा दीना भद्री मेले का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने किया। आयोजन को लेकर भव्य प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है।