विष्णुगढ़: नरकी में स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, बैद्यकारो गांव में पसरा मातम
नरकी में स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, बैद्यकारो गांव में पसरा मातम। विष्णुगढ़-गोमियां मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद शनिवार को पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई तेज कर दी है। नरकी के समीप स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर से स्कूटी सवार तुलसी महतो (40) की हुई मौत के मामले में पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच में जुट गई है।