चकरनगर: जांगरा गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक की कीमती दुधारू गाय मरी, तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार
तहसील के ग्राम जागरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब पशुपालक की गाय मौत के मुंह में समा गई। मालूम हो कि दो दिन स्व रुक-रुककर हो रही बर्षात के बीच शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बिठौली थाना के गाँव जागरा निवासी पशुपालक मंशाराम पुत्र बाबूराम की दुधारू गाय खेतों में चुग रही थी तभी वर्षात होने लगी और आकाशीय बिजली गाय पर जा पड़ी जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई।