मीरगंज: थाना शाही के एक गांव में आरोपी ने किए विवाहिता के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने की आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
थाना शाही के गांव के रहने वाले सीताराम ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी विवाहिता पुत्री के फोटो सोशल मीडिया पर गांव के ही व्यक्ति ने वायरल कर दिए। उसने अपनी पुत्री का विवाह 10 माह पूर्व थाना मीरगंज के एक गांव से किया था। पीड़ित के गांव के ही व्यक्ति ने उसकी पुत्री के कूटरचित फोटो अपने साथ दिखाकर तैयार कर फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये