मीरगंज: थाना शाही के गांव में बारात में गई महिला व अन्य के साथ की मारपीट बारात लेकर आ रही बस रोककर भी डंडों, हॉकियों से मारा।
थाना शाही के गांव प्रेमपुर से बारात में गई महिला व अन्य के साथ लोगों ने की मारपीट।फिर बाद में बारात लेकर आ रही बस रोककर भी लाठी डंडों, हॉकियों से मारा पीटा।पुलिस को थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने 16 नामजद और अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। थाना शाही के गांव प्रेमपुर निवासी रफ्फन ने बताया कि विगत दिनों उसके पुत्र इकबाल की बारात बाकरगंज किला बरेली गई थी।