पराली प्रबंधन के तहत ग्राम ढोटी, प्रेमसर का भ्रमण
लापरवाही पर कृषि अधिकारियों को नोटिस जारी, हार्वेस्टर जब्त
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले के पराली प्रबंधन के तहत सतत् रूप से प्रयास किये जा रहे है। पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं पराली प्रबंधन अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध भी जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कृषि विस्तार अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र लोधी केन्द्र ढोटी को पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं पराली प्रबंधन अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने के संबंध में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्योपुर, कराहल, विजयपुर को भी कारण बताओं नोटिस दिये गये है।
एसडीएम श्री गगन सिंह मीना एवं उप संचालक कृषि श्री आर.के. सिंह द्वारा आज पराली प्रबंधन अभियान अंतर्गत ग्राम ढोटी एवं प्रेमसर क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा पराली जलाने की घटनाओं का जायजा लेते हुए मौके पर फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझाई गई। इसके साथ ही किसानों को पराली न जलाने की समझाईश दी गई। यदि किसान पराली जलाते हुए पाया जाते है तो सख्त कार्यवाही हो सकती है। किसानों से अपील की गई कि प्रेमसर, ढोटी में बड़े अत्यााधुनिक बेलर से धान की पराली के बेल (गठ्ठे) बनाकर पराली प्रबंधन का कार्य किसानों के खेतों में जाकर निशुल्क रूप से किया जा रहा है। जिससे एक तरफ पराली से सीबीजी गैस एवं ब्रेकेट्स बनाये जाकर नवकरणीय ऊर्जा को बढावा मिलेगा। दूसरी तरफ किसानों के खेतों में पराली न जलने से पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले हानिकारक प्रभावों से बचा जा सकेगा और जमीन में उपलब्ध मित्र कीट, जीव जंतुओं की रक्षा की जा सकेगी। ग्राम ददूनी, अलापुरा, बडौदा, भौगिका तिराहा, ढोटी, प्रेमसर में कुल 13 बेलरों द्वारा पराली प्रबंधन का कार्य बडे स्तंर पर किया जा रहा है।
जिला परिवहन अधिकारी श्यो,पुर श्री जगदीश सिंह द्वारा कंबाईन हार्वेस्टरर को बिना एसएमएस एवं बिना नंबर प्लेट के पाये जाने पर जप्ती की कार्यवाही कर, बडौदा पुलिस थाना में सुरक्षार्थ सौपा गया। जिले में अभी तक पराली जलाने के प्रतिबंधित आदेश का उल्लंघन करने पर कुल 10 कंबाईन हार्वेस्टार के विरूद्ध 50000 रूपये जुर्माने की कार्यवाही की गई है और पराली जलाने वाले किसानों के विरूद्ध 85 प्रकरण दर्ज कर 87500 रूपये जुर्माना किया गया है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur