चौपारण: हजारीबाग में पॉलीहाउस बना किसानों की कमाई का नया जरिया, 60 पैसे में तैयार हो रहे स्वस्थ पौधे
भारत एक कृषि प्रधान देश है. किसान अब तकनीक के जरिए खेती करना पसंद कर रहे हैं. यही नहीं किसान दूसरे किसान को मदद भी कर रहे हैं ताकि किसान आर्थिक रूप से संपन्न हो. पॉलीहाउस किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है. किसान जहां पॉलीहाउस में पौध तैयार कर पैसा कमा रहे हैं तो दूसरी ओर किसानों को बेहतर पौधा उपलब्ध कराकर उन्हें मदद भी कर रहे हैं.