फिरोज़ाबाद: एटा रोड पर काली मंदिर के पास ओवरटेक के दौरान कैंटर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की हुई मौत व एक हुआ घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रजाबली के एटा रोड काली मंदिर के पास तेज रफ़्तार के कहर ने एक शक्स की जान चली गयी। जबकि एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। शनिवार की देर शाम ओवर टेक के दौरान केंटर ने बाइक सवार लोगों को रोद दिया है।सुभाष नामक शक्स की मौत हुयी जबकि उसका भाई घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। पुलिस जाँच कर रही है।