सदर: लंका पुलिस ने 10.118 किग्रा अवैध गांजा और 01 मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Aug 21, 2026 वाराणसी। लंका पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10.118 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।