कांके: कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर सरकार से सूचना आयोग के खाली पद भरने की मांग की
Kanke, Ranchi | Oct 12, 2025 कांग्रेस भवन में रविवार दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेसवार्ता कर सरकार से सूचना आयोग के खाली पड़े पद को भरने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के प्रयास से सूचना का अधिकार कानून बना था। उसके 20 वर्ष पूरे हो गए है।