कांके: धुर्वा में कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
Kanke, Ranchi | Oct 12, 2025 धुर्वा में कार और बाइक के बीच रविवार दोपहर करीब तीन बजे टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल पिता और पुत्र को अस्पताल भेजा। कार और बाइक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।