रेउसा में विधायक निवास के पास स्थित बालाजी हॉस्पिटल एवं जच्चा बच्चा केंद्र पर प्रसूता की मौत के कारण हुए हंगामे के बाद जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही होने पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा के अधीक्षक अनंत मिश्रा की तहरीर पर संचालक समेत तीन लोगों पर रेउसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।