लालगंज: हलिया में विशेष लोक अदालत में ग्राम न्यायालय लालगंज से संबंधित 377 और वनविभाग के 70 मामलों के निस्तारण के लिए पंजीकरण
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्जापुर के तत्वावधान में शनिवार सुबह 10:00 बजे से हलिया ब्लॉक मुख्यालय पर सशक्तिकरण शिविर एवं विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। हलिया विकासखंड में यह आयोजन पहली बार रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर मनु कालिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।