बस्तर जिले के नानगुर मंडल अंतर्गत ग्राम बिरिंगपाल में शनिवार दोपहर 3 बजे “विकसित भारत जी-राम जी विधेयक” विषय पर एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद कश्यप के आगमन पर ग्राम वासियों ने अतिथि सत्कार करते हुए तिलक, माल्यार्पण कर स्वागत किया l