नवाबगंज: जहांगीराबाद में झोपड़ी से आधा दर्जन बकरियां चोरी, चोरों ने करीब एक लाख का नुकसान किया, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बेरहरा गांव में चोरों ने एक झोपड़ी से करीब आधा दर्जन बकरियां चुरा लीं। पीड़ित जान मोहम्मद को इस चोरी से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।जान मोहम्मद ने रात में अपनी बकरियों को झोपड़ी में बांधा था और सोने चले गए थे।सुबह करीब चार बजे जब उन्होंने उठकर देखा तो झोपड़ी से बकरियां गायब थीं।