नरहरपुर गौवंश मामले में बजरंग दल का कांग्रेस पर पलटवार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप
कांकेर। नरहरपुर में मवेशी तस्करी के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। कांकेर शहर के रेस्ट हाउस में आज बजरंग दल के जिला संयोजक एवं कार्यकर्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखा।
बजरंग दल पदाधिकारियों ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को भ्रामक और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि नरहरपुर में मवेशी तस्करी के मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि गौवंश की रक्षा के लिए संगठन लगातार काम करता रहा है। नरहरपुर मामले में लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और बिना जांच के किसी संगठन या कार्यक�
Kanker, Kanker | Oct 6, 2026