🚨 भीलवाड़ा में एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बिक रहे पेय पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई!
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में चल रहे ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,242 कैन कैफीनेटेड पेय पदार्थ जब्त किए हैं।
कार्रवाई के दौरान पटेल नगर स्थित एसकेएस एजेंसी से ‘चार्जड’ ब्रांड की 1,410 कैन और भोपालगंज स्थित आधार काबरा से ‘रेडबुल’ ब्रांड की 832 कैन सीज की गईं।
विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों से उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला, अजमेर भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार संबंधित फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोई भी पेय पदार्थ खरीदने से पहले उसका लेबल, सामग्री और वैधानिक जानकारी जरूर जांचें।
#BhilwaraNews #RajasthanNews #FoodSafety #HealthAlert #HarPalBharatNews