Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image

*अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की हुई मौत* भीलवाड़ा/आकोला :(रमेश चंद्र डाड) सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आया पैंथर सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे NH 27 के दोनों तरफ सघन वन क्षेत्र सड़क पर करने से आए दिन जंगली जानवरों की हो रही मौत मेनाल और लाडपुरा के बीच हुआ मांडलगढ़ वन विभाग में जाएगा जहां पर हादसा पैंथर का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा

Bhilwara, Bhilwara | Jul 19, 2026

MORE NEWS

बरूंदनी के दो छात्रों ने NEET परीक्षा में लहराया परचम, गांव में खुशी की लहर
एक की माता हैं शिक्षिका, दूसरे के पिता पेंटर; दोनों ने कठिन मेहनत से हासिल की सफलता

आकोला(रमेश चंद्र डाड)
बरूंदनी कस्बे के दो होनहार विद्यार्थियों अक्षत गट्टानी एवं देवराज जीनगर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर पूरे कस्बे में हर्ष का माहौल है।
अक्षत गट्टानी, भूपेंद्र गट्टानी के पुत्र हैं। उन्होंने 599 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी अखिल भारतीय रैंक 10,341 तथा वर्ग रैंक 4,225 रही। अक्षत ने कोटा के एलन संस्थान से कोचिंग प्राप्त की। उनकी माता पुष्पा देवी शिक्षिका हैं, जबकि दादा रामेश्वर लाल गट्टानी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता एवं परिवार के सहयोग को दिया।
वहीं देवराज जीनगर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 527 अंक प्राप्त किए। उनकी अखिल भारतीय रैंक 58,813 तथा वर्ग रैंक 1,896 रही। देवराज ने आयाम करियर इंस्टीट्यूट, सीकर से कोचिंग प्राप्त की। उनके पिता संजय जीनगर पेंटर का कार्य करते हैं तथा माता सीमा देवी जीनगर गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद देवराज की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि "लाखीणी बरूंदनी" के नाम से प्रसिद्ध यह कस्बा शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान रखता है। यहां से अब तक 18 डॉक्टर, 35 चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), 18 इंजीनियर, 6 कंपनी सेक्रेटरी (CS), 6 एमबीए तथा 5 अधिवक्ता देशभर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
बरूंदनी की एक और विशेष पहचान यहां संचालित वेद संस्थान है, जहां चारों वेदों का अध्ययन कराया जाता है। इस संस्थान की स्थापना राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. बदरी नारायण पंचोली ने की थी।

बरूंदनी के दो छात्रों ने NEET परीक्षा में लहराया परचम, गांव में खुशी की लहर एक की माता हैं शिक्षिका, दूसरे के पिता पेंटर; दोनों ने कठिन मेहनत से हासिल की सफलता आकोला(रमेश चंद्र डाड) बरूंदनी कस्बे के दो होनहार विद्यार्थियों अक्षत गट्टानी एवं देवराज जीनगर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर पूरे कस्बे में हर्ष का माहौल है। अक्षत गट्टानी, भूपेंद्र गट्टानी के पुत्र हैं। उन्होंने 599 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी अखिल भारतीय रैंक 10,341 तथा वर्ग रैंक 4,225 रही। अक्षत ने कोटा के एलन संस्थान से कोचिंग प्राप्त की। उनकी माता पुष्पा देवी शिक्षिका हैं, जबकि दादा रामेश्वर लाल गट्टानी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता एवं परिवार के सहयोग को दिया। वहीं देवराज जीनगर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 527 अंक प्राप्त किए। उनकी अखिल भारतीय रैंक 58,813 तथा वर्ग रैंक 1,896 रही। देवराज ने आयाम करियर इंस्टीट्यूट, सीकर से कोचिंग प्राप्त की। उनके पिता संजय जीनगर पेंटर का कार्य करते हैं तथा माता सीमा देवी जीनगर गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद देवराज की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि "लाखीणी बरूंदनी" के नाम से प्रसिद्ध यह कस्बा शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान रखता है। यहां से अब तक 18 डॉक्टर, 35 चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), 18 इंजीनियर, 6 कंपनी सेक्रेटरी (CS), 6 एमबीए तथा 5 अधिवक्ता देशभर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बरूंदनी की एक और विशेष पहचान यहां संचालित वेद संस्थान है, जहां चारों वेदों का अध्ययन कराया जाता है। इस संस्थान की स्थापना राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. बदरी नारायण पंचोली ने की थी।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

जयपुर में खटीक महापंचायत का गठन, समाज को सशक्त एवं समृद्ध बनाने का लिया संकल्प

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

जयपुर/खटीक समाज को संगठित, सशक्त एवं समृद्धिशाली बनाने के उद्देश्य से जयपुर शहर खटीक समाज की विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के अध्यक्षों, प्रभारियों एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों की ऐतिहासिक बैठक जयपुर में आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में सबसे पहले बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा समाज के संत श्री दुर्बल नाथ जी महाराज के श्री चरणों में नमन करते हुए कार्यक्रम का आगाज राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल ने किया।
सभी का स्वागत आभार प्रकट करते हुए दिनांक 27 जून की मीटिंग में सर्व संमती से गठित 5 बुद्धिजीवियों की कोर्डिनेटर कमेटी द्वारा दिनांक 4 जुलाई को मीटिंग करते हुए कोर्डिनेटर कमेटी द्वारा सामूहिक निर्णय के क्रम में मानसी सांखला को 18 जुलाई की मीटिंग बैठक की अध्यक्षता सुनिश्चित की गई, जिसका सभी ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।
बैठक में सर्वसम्मति से "खटीक महापंचायत" का गठन किया गया।
इस सामाजिक कार्यक्रम (बैठक) में
(1)बैठक में समाज की एकता एवं संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार द्वारा संत श्री दुर्बलनाथ जी महाराज के नाम से गठित बोर्ड का शीघ्र प्रभावी संचालन, उसमें समाज के योग्य बुद्धिजीवियों की नियुक्ति
(2)समाज की बालिकाओं के छात्रावास हेतु प्रस्तावित भूमि का शीघ्र आवंटन
(3)अनुसूचित जाति आयोग में खटीक समाज को उचित प्रतिनिधित्व
(4)राज्य सरकार से खटीक समाज की राजनीतिक एवं प्रशासनिक भागीदारी सुनिश्चित कराना
(5)अन्य सामूहिक आवश्यक मुद्दों पर चर्चा,सहमति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
(6)सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने समाज के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने, आंदोलन करने का संकल्प लिया।
(7)बैठक में सभी संस्थाओं के प्रमुखों ने मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित को सर्वोपरि रखने तथा एक मजबूत एवं सर्वमान्य संगठन के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का निर्णय लिया।
(8)खटीक महापंचायत के गठन हेतु गठित कोऑर्डिनेटर समिति के सदस्य श्याम सुन्दर खींची, राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल, शैलेन्द्र डीडवानिया, मानसी सांखला एवं कैलाश बिवाल ने अपनी रुपरेखा अनुसार पूरी मीटिंग को सौहार्द रूप प्रदान किया
(9)बैठक में समाज की विभिन्न संस्थाओ के बुद्धिजीवी जिसमें बी.डी. असवाल,मनीराम बड़गुजर,राजकुमार सामरिया,पी एन बुटोलिया,जगदीश प्रसाद कक्कड़,सुरेश चावला,पूरणमल सामरिया, एडवोकेट कृष्ण गोपाल परेवा,रामप्रताप तवर,विजेंद्र परेवा,ओमप्रकाश चावला,बाबूलाल बुंदेला,मंगेजा राम खन्ना,हरिसिंह दायमा,सुरेन्द्र सामरिया,राज टेपण,हुकमचंद मल्होत्रा,दीवानचंद सामरिया,मिश्रीलाल नागोरा,पंकज चेतीवाल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
(10)सभी बुद्धिजीवीयों ने अपने उदबोधन में खटीक महापंचायत का गठन समाज की एक सुन्दर, सजग और मजबूत इबारत जों खुदा क़ी इबादत से कम नहीं है एक दूसरे को बधाइयां दी!
(11)बैठक का संचालन करते हुए राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल ने कहा कि खटीक महापंचायत की यह पहल समाज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महापंचायत समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा, सशक्त नेतृत्व तथा संगठित पहचान प्रदान करेगी और समाज के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी
(12)अंत में मानसी सांखला ने बतौर मीटिंग अध्यक्ष के रूप में सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।

जयपुर में खटीक महापंचायत का गठन, समाज को सशक्त एवं समृद्ध बनाने का लिया संकल्प शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। जयपुर/खटीक समाज को संगठित, सशक्त एवं समृद्धिशाली बनाने के उद्देश्य से जयपुर शहर खटीक समाज की विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के अध्यक्षों, प्रभारियों एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों की ऐतिहासिक बैठक जयपुर में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सबसे पहले बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा समाज के संत श्री दुर्बल नाथ जी महाराज के श्री चरणों में नमन करते हुए कार्यक्रम का आगाज राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल ने किया। सभी का स्वागत आभार प्रकट करते हुए दिनांक 27 जून की मीटिंग में सर्व संमती से गठित 5 बुद्धिजीवियों की कोर्डिनेटर कमेटी द्वारा दिनांक 4 जुलाई को मीटिंग करते हुए कोर्डिनेटर कमेटी द्वारा सामूहिक निर्णय के क्रम में मानसी सांखला को 18 जुलाई की मीटिंग बैठक की अध्यक्षता सुनिश्चित की गई, जिसका सभी ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। बैठक में सर्वसम्मति से "खटीक महापंचायत" का गठन किया गया। इस सामाजिक कार्यक्रम (बैठक) में (1)बैठक में समाज की एकता एवं संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार द्वारा संत श्री दुर्बलनाथ जी महाराज के नाम से गठित बोर्ड का शीघ्र प्रभावी संचालन, उसमें समाज के योग्य बुद्धिजीवियों की नियुक्ति (2)समाज की बालिकाओं के छात्रावास हेतु प्रस्तावित भूमि का शीघ्र आवंटन (3)अनुसूचित जाति आयोग में खटीक समाज को उचित प्रतिनिधित्व (4)राज्य सरकार से खटीक समाज की राजनीतिक एवं प्रशासनिक भागीदारी सुनिश्चित कराना (5)अन्य सामूहिक आवश्यक मुद्दों पर चर्चा,सहमति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। (6)सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने समाज के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने, आंदोलन करने का संकल्प लिया। (7)बैठक में सभी संस्थाओं के प्रमुखों ने मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित को सर्वोपरि रखने तथा एक मजबूत एवं सर्वमान्य संगठन के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का निर्णय लिया। (8)खटीक महापंचायत के गठन हेतु गठित कोऑर्डिनेटर समिति के सदस्य श्याम सुन्दर खींची, राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल, शैलेन्द्र डीडवानिया, मानसी सांखला एवं कैलाश बिवाल ने अपनी रुपरेखा अनुसार पूरी मीटिंग को सौहार्द रूप प्रदान किया (9)बैठक में समाज की विभिन्न संस्थाओ के बुद्धिजीवी जिसमें बी.डी. असवाल,मनीराम बड़गुजर,राजकुमार सामरिया,पी एन बुटोलिया,जगदीश प्रसाद कक्कड़,सुरेश चावला,पूरणमल सामरिया, एडवोकेट कृष्ण गोपाल परेवा,रामप्रताप तवर,विजेंद्र परेवा,ओमप्रकाश चावला,बाबूलाल बुंदेला,मंगेजा राम खन्ना,हरिसिंह दायमा,सुरेन्द्र सामरिया,राज टेपण,हुकमचंद मल्होत्रा,दीवानचंद सामरिया,मिश्रीलाल नागोरा,पंकज चेतीवाल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे। (10)सभी बुद्धिजीवीयों ने अपने उदबोधन में खटीक महापंचायत का गठन समाज की एक सुन्दर, सजग और मजबूत इबारत जों खुदा क़ी इबादत से कम नहीं है एक दूसरे को बधाइयां दी! (11)बैठक का संचालन करते हुए राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल ने कहा कि खटीक महापंचायत की यह पहल समाज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महापंचायत समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा, सशक्त नेतृत्व तथा संगठित पहचान प्रदान करेगी और समाज के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी (12)अंत में मानसी सांखला ने बतौर मीटिंग अध्यक्ष के रूप में सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

*अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की हुई मौत* भीलवाड़ा/आकोला :(रमेश चंद्र डाड) सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आया पैंथर सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे NH 27 के दोनों तरफ सघन वन क्षेत्र सड़क पर करने से आए दिन जंगली जानवरों की हो रही मौत मेनाल और लाडपुरा के बीच हुआ मांडलगढ़ वन विभाग में जाएगा जहां पर हादसा पैंथर का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा - Bhilwara News