मोदनगंज: फल्गु नदी में पानी आने से किसानों में खुशी की लहर
फल्गु नदी में पानी आने से इलाके के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। दरसारी इलाके में किसानों के द्वारा मोटर पंप के सहारे धान की रोपनी किया गया था लेकिन कुछ दिनों से इलाके में भूमिगत जल स्तर नीचे जाने के कारण मोटर पंप भी पानी देना बंद कर दिया था। ऐसे में नदी में पानी आने से किसानों को काफी राहत मिलेगी। भूमिगत जल स्तर में जहां सुधार होगा ।