लालगंज: प्राथमिक विद्यालय पुरवा औसान सिंह में हलिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
मिशन शक्ति अभियान पेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शुक्रवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे प्राथमिक विद्यालय पुरवा औसान सिंह में बालिकाओं और महिलाओं को हलिया पुलिस ने जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा विश्वास का वातावरण मजबूत करना है। बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी अथवा अप्रिय घटना होने पर शिकायत दर्ज करायें।