बाह: पिनाहट चंबल नदी पुल के एप्रोच मार्ग का काम किसानों ने रोका, एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने मानी बात
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चंबल नदी के पिनाहट घाट पर 157 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, यूपी सीमा में एप्रोच मार्ग के समतलीकरण का काम बुधवार को स्थानीय किसानों ने रोक दिया। किसानों का कहना था कि खेतों में बाजरे की फसल खड़ी है और बिना पूर्व सूचना काम शुरू होने से उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं, इसलिए पहले उचित मुआ