सिमडेगा: सिमडेगा के राम जानकी मंदिर में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज ने मनाया परशुराम जन्मोत्सव, विधायक हुए शामिल
सिमडेगा राम जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार के शाम 4:30 बजे मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे जहां पर सबसे पहले उन्होंने परशुराम चौक का उद्घाटन किया जिसके बाद शोभा यात्रा में शामिल हुए मौके पर उन्होंने कहा कि सभी धर्म समाज लोगों के साथ है।