पाटन: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिन पर नगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित, उनके कार्यों को किया गया याद
Patan, Jabalpur | Aug 20, 2026 नगर कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार शाम 5:00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म दिवस पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप गुरु ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और कहा कि वर्तमान में जो तकनीकी विकास दिखाई दे रहा है वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है।