बंजरिया: बंजरिया थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध बालू खनन कर बिक्री की जा रही है
थाना क्षेत्र बंजरिया में इन दिनों रात के अंधेरे में अवैध बालू खनन कर बिक्री किया जा रहा है। शुक्रवार रात पब्लिक एप्प की टीम को इसी तरह बालू लदा एक ट्रेक्टर दिखा। जो तीव्र गति से शहर की तरफ बालू लेकर आ रहा था। साथ ही उसके पीछे व आगे कारोबारी बाइक से चल रहे थे। बता दे कि थाना क्षेत्र में कुछ दिनों से यह धंधा बंद था। कारोबारी बालू का खनन कर स्टॉक बना रखे है।