बाढ़: बाढ़ में सूखे नशे का बढ़ता प्रचलन, युवा मादक पदार्थों की गिरफ्त में, परिवारों की चिंता बढ़ी
Barh, Patna | Sep 11, 2026 बाढ़ प्रखंड क्षेत्र में सूखे नशे का बढ़ता कारोबार अब परिवारों के लिए गंभीर चिंता बनता जा रहा है। खासकर युवा वर्ग स्मैक और नशे की सुई जैसे घातक नशे की गिरफ्त में फंस रहा है।नशे की लत से कई घरों में तनाव और आर्थिक परेशानी की स्थिति पैदा हो रही है। सूत्रों से सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय महिला सुनीता देवी ने बताया कि इलाके में सूखा नशा फैल रहा है।