प्रेस विज्ञप्ति -8
नालंदा
__________
आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालंदा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहारशरीफ में पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिभर फ्रंट के रूप में विकसित करने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री बिहार की प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणाओं से संबंधित बिहारशरीफ में पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिभर फ्रंट के निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
विदित हो कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान नालंदा जिलान्तर्गत घोषणा के तहत
बिहारशरीफ में पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिभर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा।
कोसुक घाट के पास पंचाने नदी, बिहारशरीफ शहर में प्रवेश करती है। यहाँ पर रिभर फ्रंट विकास होने से लोगों को घूमने टहलने व्यायाम, मनोरंजन आदि की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यह स्थल बिहारशरीफ राजगीर मुख्य सड़क के पास अवस्थित होने के कारण राजगीर आने-जाने वाले पर्यटक भी यहां रूककर पर्यटन का आनन्द ले सकेंगे। साथ ही इस योजना के तहत् बने घाटों पर बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा कर सकेंगे।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नालन्दा, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहित स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे ।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Water Resources Department, Government of Bihar
2 views | Nalanda, Bihar | Jul 18, 2026