मलारनाडूंगर: बालोली और बाढ़ बिच्छीदौना के ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, बिच्छीदौना ग्राम पंचायत को यथावत रखने की की मांग
मलारना डूंगर उपखंड के बिच्छीदौना ग्राम पंचायत के बालोली और बाढ़ बिच्छीदौना के ग्रामीणों ने बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बिच्छीदौना ग्राम पंचायत में यथावत रखने की मांग की। इस दौरान बुद्ध प्रकाश गुर्जर, भंवर सिंह, भगवान सिंह, हनुमान बैरवा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे