कायमगंज: पटाखे के धमाके से फटा स्टील का बर्तन, 9 साल के बच्चे की गर्दन में लगा, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, मचा कोहराम
कम्पिल थाना क्षेत्र में पटाखे के धमाके से बड़ा हादसा हो गया। स्टील का बर्तन फटने से उसका टुकड़ा नौ साल के बच्चे के गले में जा घुसा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पट्टी मदारी मोहल्ले की है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे सम्राट घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक बच्चे ने स्टील के बर्तन में पटाखा रखकर जला दिया।